फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनहट में हादसा, जानबूझ कर सीवर में उतारा, जहरीली गैस से दो की मौत, तीन इंजीनियर निलंबित

Sun, 16 Jun 2019 01:21 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जहरीली गैस से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिनहट में ठेकेदार ने जानबूझकर दो मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरण 20 फीट गहरे सीवर में उतार दिया। जहरीली गैस की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। काफी देर तक कोई हरकत न देख ठेकेदार वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


इस बीच मैनहोल में मजदूरों के फंसे होने की खबर चारों तरफ फैल गई। इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस-फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और दोनों के शव बाहर निकाले गए। घटना का शोर मचते ही जल निगम ने कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति करते हुए तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया।

ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि घटना चिनहट के अयोध्या रोड पर डीपी बोरा पेट्रोलपंप के पास की है। मृतक मजदूर शहाबुद्दीन और रैबुल आजाद खान मूलरूप से असम के बरबतली भंवर के रहने वाले थे।
विज्ञापन


यहां डालीगंज के कश्यपनगर में झोपड़ी बनाकर रहते थे। शहाबुद्दीन का रिश्ते का साला नाला सफाई ठेकेदार है।शनिवार दोपहर में वह दोनों को सफाई के लेकर गया था। सीवर में जहरीली गैस में दोनों का दम घुट गया वे मर गए। जल निगम के एमडी अनिल वाजपेयी ने प्रारम्भिक तौर पर इंजीनियरों की लापरवाही की बात कही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिशासी अभियंता खालिद अहमद, सहायक अभियंता अविनाश सिंह और अवर अभियंता मनीष वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें