फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से नियमित चलेगी दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए वाया लखनऊ चलने वाली अमृत भारत ट्रेन को शुक्रवार को रही झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ट्रेन नौ अगस्त से नियमित रूप से चलेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 14048/47 दिल्ली जं.-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का नियमित संचालन नौ अगस्त से होगा। शुक्रवार को गाड़ी संख्या 05599 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन को सीतामढ़ी में हरी झंडी दिखाई गई। ट्रेन में जनरल के 11, स्लीपर के आठ कोच होंगे। गाड़ी संख्या 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत ट्रेन दिल्ली से दोपहर दो बजे चलकर रात 10ः10 बजे लखनऊ और सीतामढ़ी सुबह पौने ग्यारह बजे पहुंचेगी। वापसी में 14047 सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस सीतामढ़ी से रात सवा दस बजे चलकर लखनऊ सुबह 11ः25 बजे और दिल्ली रात 10ः40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें