फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ संग दिल्ली के खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

विज्ञापन
फोटो-अमर उजालालखनऊ इकाना स्टेडियम में 1अप्रैल को होने वाले मैच के लिए अभ्यास के दौरान दिल्ली
विज्ञापन
लखनऊ। पहले ऋषभ पंत (लखनऊ सुपरजायंट्स) और फिर अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स) एंड कंपनी। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में एक अप्रैल को होने वाले आईपीएल के पहले मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने क्रमवार अभ्यास किया। मुकाबले में यूपी के खिलाड़ियों की भरमार रहेगी, जो अपने घरेलू मैदान में एक दूसरे के सामने होंगे।
विज्ञापन

मैच के दाैरान लखनऊ सुपरजायंट्स की ओर से लखनवी पेसर नमन तिवारी और संभल के मोहसिन खान अपना दम दिखाएंगे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स टीम की ओर से कानपुर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव, लखनऊ के विप्रज निगम और मेरठ के समीर रिजवी खेलते दिख सकते हैं। सोमवार को हुए अभ्यास सत्र के दाैरान एलएसजी के ओवरसीज खिलाड़ियों में शामिल एडन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका), मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) और निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) ने नेट्स पर अभ्यास किया।
इसके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने भी नेट्स पर लंबे शॉट लगाए। टीम की पेस बैटरी में शामिल अनुभवी मो. शमी ने स्पीडस्टार मयंक यादव के साथ काफी समय बिनाया। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान अक्षर पटेल के अलावा सबकी नजरे केएल राहुल पर जमी रहीं, जिन्होंने लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए पहले तीन सत्रों में कमान संभाली थी। साथ ही एलएसजी से अलग हुए डेविड मिलर ने भी देर पर अभ्यास किया। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी पेसर एनडिगी ने भी नेट्स पर काफी गेंद डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें