फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने शौकीन निकले झीन बाबू, ये रहा कच्चा चिट्ठा

Fri, 30 Aug 2013 12:08 PM IST
लखनऊ/मनोज श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा में कॉलगर्ल्स के साथ गिरफ्तार सेवता के विधायक महेन्द्र कुमार सिंह उर्फ झीन बाबू पहले भी मौजमस्ती के लिए साथियों के साथ गोवा और काठमांडू भी अक्सर जाते हैं।
विज्ञापन


अपने इस शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने पैसे की कभी परवाह नहीं की। उनके मिजाज को इस तथ्य से भी समझा जा सकता है कि वह पहले भी एक महिला के साथ बदसुलूकी के केस में फंस चुके हैं।

पणजी (गोवा)थाने के पुलिस प्रभारी राजेन्द्र प्रभुदेसाई ने गुरुवार को ‘अमर उजाला’ को बताया कि विधायक महेंद्र सिंह ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि 2012 में भी वह मौजमस्ती के इरादे से अपने कुछ साथियों के साथ गोवा आए थे और उसी होटल में ठहरे थे, जिसमें इस बार ठहरे थे। उनका काठमांडू भी अक्सर आना-जाना होता है।
विज्ञापन


झीन बाबू को रीढ़ में कोई दिक्कत है, जिसके कारण सीधे खड़े नहीं हो पाते हैं। झुक कर चलते हैं, पर अपने शौक को पूरा करने के लिए किसी तरह की कंजूसी नहीं करते।

पैसे के बल पर धंधे के हाईप्रोफाइल लोगों की सेवाएं लेने में नहीं हिचकते थे। प्रभुदेसाई ने बताया कि झीनबाबू को मौजमस्ती के लिए होटल किसी संजय अग्रवाल नामक व्यक्ति ने बुक कराया था और लड़कियां सप्लाई करने का काम दिल्ली के बलदेव नामक व्यक्ति ने किया था।

उसकी तलाश जारी है। दोनों धंधे के हाईप्रोफाइल व्यक्ति हैं, गोवा के अलावा दिल्ली और मुंबई में उनका नेटवर्क काम करता है।

राजनीतिक कॅरिअर
झीन बाबू को जिले की राजनीति में खांटी समाजवादी नेता मुख्तार अनीस ने बढ़ाया। पर वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व मंत्री भगवती सिंह का दामाद बनने के बाद सपा में इनकी कद्र बढ़ गई। क्षेत्र में वह काफी लोकप्रिय हैं। 1996 से लगातार चार बार जीत भी क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का प्रमाण देती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें