फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट: हाई अलर्ट के बाद प्रदेश में चेकिंग, सुरक्षा में लिया गया राम मंदिर; अफवाह फैलाने पर कार्रवाई

Mon, 10 Nov 2025 10:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP on high alert after Delhi blast:दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे यूपी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सीएम योगी ने सख्त निर्देश दिया है कि इस मामले में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस तैनात - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी लेने के बाद प्रदेश में सभी पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी करते हुए हर इनपुट को गंभीरता से लेने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन


सीएम के निर्देशों के बाद पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी जनपदीय पुलिस अधिकारियों निर्देश जारी किए हैं कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फील्ड में मौजूद रहें। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों व धार्मिक स्थलों का स्वयं भ्रमण, निरीक्षण और पेट्रोलिंग करें। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और अन्य संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की करें और खतरे का आंकलन कर सुरक्षा स्तर को तत्काल बढ़ाया जाए।

वाहनों की चेकिंग के साथ मेट्रो/बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल और अन्य सार्वजनिक परिवहन व भीड़भाड़ वाले केंद्रों पर सघन सतर्कता बरतने के साथ ये भी कहा गया है कि आम लोगोंं को अनावश्यक असुविधा न हो। एटीएस, क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम ), बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को अलर्ट तत्पर मोड में रखने और फुट पेट्रोलिंग के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी इनपुट की रीयल-टाइम निगरानी और स्थानीय खुफिया तंत्र और नागरिक सूचना नेटवर्क को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों की त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के अलावा यूपी 112 पीआरवी को राउंड लगाने के निर्देश सभी जिलों को दिए गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

रात 10 बजे तक 10 लोगों के मरने की पुष्टि 

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को एक कार में बड़ा धमाका हुआ। धमाका इतना भीषण था कि एक-एक कर कुल छह से ज्यादा गाड़ियां इस धमाके की चपेट में आ गईं। फिलहाल तक की जानकारी के अनुसार धमाके में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, करीब 47 लोग घायल हो गए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें