फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल्ली एटीसी में गड़बड़ी से विमानों का संचालन गड़बड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एटीसी में गड़बड़ी से विमानों का संचालन गड़बड़ाया
विज्ञापन


लखनऊ। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) में आई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से शुक्रवार को दिल्ली से लखनऊ आने- जाने वाली कई उड़ाने काफी विलंब हो गई। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा कनेक्टिंग उड़ान वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इस दौरान विमानों की लेट लतीफी से परेशान दिल्ली जाने वाले कुछ यात्रियों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। लेकिन बाद में एयरलाइंस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण दिल्ली से सुबह 6:35 बजे आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान (6ई 6350) करीब 1 घंटा देरी से 7:34 बजे लखनऊ पहुंची। इसी तरह दिल्ली से सुबह 7:10 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया की उड़ान (एआई 2499) 9:15 पर लखनऊ में लैंडिंग किया। दिल्ली से सुबह 9:20 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान (6ई 2107) दोपहर 11:25 बजे पहुंची। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 1058 दोपहर 01:05 के बजाय 01:42 पर लखनऊ पहुंची। वहीं लखनऊ से सुबह 8 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान (एआई 2100) सुबह 10:35 बजे रवाना हुई। जबकि सुबह 10:05 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की (6ई 6737) उड़ान दोपहर 12:35 बजे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें