फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Election: 'बसपा अपने बलबूते अकेले लड़ेगी चुनाव...', मायावती बोलीं- पार्टी करेगी बेहतर प्रदर्शन

Tue, 07 Jan 2025 09:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Delhi Assembly Election: मायावती ने दिल्ली चुनाव पर कहा कि बसपा यह चुनाव अपने बलबूते अकेले लड़ेगी। इस पर पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो गई है। इस पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि बसपा यह चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही है। उन्होंने दिल्ली चुनाव में पार्टी द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद भी जताई है। 

विज्ञापन


साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव आगामी पांच फरवरी को एक चरण में कराने के चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत किया है। बसपा सुप्रीमो ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ है।

उन्होंने कहा कि बसपा उम्मीद करती है कि आयोग सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और सांप्रदायिकता व अन्य घिनौने प्रचार से चुनाव को दूषित होने से बचाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी पार्टी के लुभावने वादे के बहकावे में न आकर अपने वोट का पूरी समझदारी से इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें