फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल लाने में कर दी देरी, ठेलिया पर हो गया प्रसव, इंदिरानगर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का मामला

विज्ञापन
इंदिरानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ठेले पर हुई डिलीवरी।
विज्ञापन
लखनऊ। होली मिलने की भागदौड़ में अस्पताल पहुंचने में देरी से मंगलवार को प्रसूता और नवजात की जान पर बन आई। मामला इंदिरानगर स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का है। गर्भवती को पति ठेलिया से अस्पताल लाया था। जब तक उसे भर्ती कराया जाता, ठेलिया पर ही प्रसव हो गया। इसके बाद आनन-फानन स्टाफ ने उसे भर्ती कराया। राहत की बात यह रही कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सीएमएस डॉ. रश्मि गुप्ता के अनुसार अस्पताल लाने में देरी से यह स्थिति आई। इसके लिए प्रसूता के पति और आशा बहू दोनों को डांट लगाई गई।
विज्ञापन

इंदिरानगर के मानस विहार निवासी 26 वर्षीय राजरानी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पति उसे ठेलिया पर बिठाकर इंदिरानगर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। हालांकि, होली मिलने की भागदौड़ में इसमें देरी हो गई। स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होते-होते राजरानी ने ठेलिया पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल के डॉक्टर तथा स्टाफ प्रसूता के पास पहुंचे। प्रसूता और बच्चे की स्थिति सामान्य देख उन्होंने राहत की सांस ली तथा अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टरों ने दोनों का परीक्षण किया और बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र इंदिरानगर की अधीक्षक डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि यह गर्भवती महिला के परिवार और आशा बहू की लापरवाही का मामला है। होली मिलने की वजह से पति और आशा ने गर्भवती को अस्पताल लाने में देरी की। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें