फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल से शाहजहांपुर में भी रुकेगी देहरादून वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे प्रशासन ने लखनऊ जंक्शन देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को शाहजहांपुर में भी ठहराव दिया है। तीन जून से ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पर भी रुकेगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ जंक्शन से देहरादून जाने वाली गाड़ी संख्या 22545 वंदे भारत एक्सप्रेस यहां से सुबह सवा पांच बजे चलकर शाहजहांपुर सुबह 7:34 बजे पहुंचेगी तथा दो मिनट रुकने के बाद बरेली रवाना हो जाएगी। ट्रेन सुबह साढ़े आठ बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में देहरादून से लखनऊ जंक्शन आने वाली गाड़ी संख्या 22546 वंदे भारत एक्सप्रेस बरेली से शाम 6:57 बजे चलकर रात 8:04 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी तथा दो मिनट ठहराव के बाद लखनऊ जंक्शन रात 10:40 बजे पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें