फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अगले साल पांच से आठ फरवरी को होगा डिफेंस एक्सपो -2020 का आयोजन

Sat, 07 Sep 2019 03:50 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए अगले साल 5 से 8 फरवरी को लखनऊ में डिफेंस एक्सपो-2020 का आयोजन किया जाएगा। वृंदावन योजना के सेक्टर-15 में होने वाले इस आयोजन की तैयारी के लिए शुक्रवार को कार्यवाहक मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। तिवारी ने डिफेंस एक्सपो की आवश्यक तैयारियों के लिए विभागवार समयबद्ध योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लोकभवन में आयोजित बैठक में कार्यवाहक मुख्य सचिव ने डिफेंस एक्सपो के सफल आयोजन के लिए यातायात की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने वृंदावन योजना के सेक्टर-15 में पहुंचे आरके तिवारी ने कहा कि डिफेंस एक्सपो में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधिमंडल, बड़े निवेशक, उत्पादक और प्रदर्शक शामिल होंगे। एक्सपो से प्रदेश में बनाए जा रहे डिफेंस कॉरीडोर को स्थापित करने के लिए निवेशक मिलेंगे और कॉरिडोर निर्माण की गति तेज होगी।
विज्ञापन

वृंदावन योजना के सेक्टर 15 को आरक्षित किया

कार्यवाहक मुख्य सचिव ने बताया कि एक्सपो के लिए वृंदावन योजना के सेक्टर 15 को 15 नवंबर 2019 से 5 मार्च 2020 तक के लिए आवास विकास परिषद ने आरक्षित किया है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए अलग-अलग टीमें गठित करने, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। डिफेंस एक्सपो के लिए संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को एपेक्स कमेटी में भी शामिल करने के निर्देश दिए।
कार्यवाहक मुख्य सचिव ने जल्द साइट ऑफिस खोलकर स्थल पर आवश्यक कार्य शुरू कराने, 2 दिन में वहां सफाई कराने, विद्युत आपूर्ति के लिए अलग से फीडर लगाने के भी निर्देश दिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें