लखनऊ। स्थानीय सांसद और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री शाम 4:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से अटल कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। वहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर आयोजित एकल काव्य पाठ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 6 बजे वह कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। बृस्पतिवार 25 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे आवास से राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लिए रवाना होंगे। दोपहर में वह पीएम मोदी के साथ लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 4 बजे दिल्ली के लिए एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे।