फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रक्षामंत्री बोले, भारत अब गरीबों व बेरोजगारों का देश नहीं बल्कि शक्तिशाली देश है

Tue, 16 Jan 2024 05:17 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले दुनिया में भारत को गरीबों और बेरोजगारों का देश माना जाता था पर अब भारत की छवि एक शक्तिशाली देश की है। वह लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में दुनिया भर में भारत की छवि बदली है। पहले भारत को गरीब और बेरोजगारों का देश माना जाता था पर अब भारत की पहचान एक शक्तिशाली और मजबूत देश की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की छवि में बदलाव के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही श्रेय जाता है। आज देश का कोई ऐसा परिवार नहीं होगा जिसको सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल रहा हो।

प्रधानमंत्री मोदी खुद भी बैठकों में भाजपा नेताओं से कहते हैं कि ध्यान रखें कि किसी भी संसदीय क्षेत्र में कोई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता का प्रधानमंत्री अपने देश के नागरिकों की इतनी चिंता करता है। ये छोटी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज का भारत एक मजबूत और शक्तिशाली भारत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें