फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ख्वाहिश, लखनऊ से चले लासएंजिल्स और लंदन की फ्लाइट

Sat, 27 Aug 2022 06:26 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के दौरे पर हैं। शनिवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने जिले के विकास और रक्षा क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदमों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के रक्षा मंत्री और राजधानी के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि लखनऊ एयरपोर्ट इतना शानदार हो कि यहां से लास एंजिल्स और लंदन की भी सीधी फ्लाइट हो। सांसद रहते हुए यह देख पाएंगे कि नहीं इसका पता नहीं है। लखनऊ में फाइव जी नेटवर्क भी जल्दी शुरू हो वह इसके लिए भी प्रयास कर रहे हैं ।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2 जी और 3 जी की जब बात होती है तो कांग्रेस के घोटाले की याद जरूर आती है लेकिन मोदी सरकार में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है। देश को समृद्ध बनाने के लिए 100 लाख करोड़ की पीएम गति शक्ति योजना शुरू हो रही है। इसके बाद अपना देश दुनिया मे सबसे समृद्धशाली देश होगा।

यह बातें उन्होंने शनिवार को लखनऊ में 185 करोड़ रुपए की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर अटल बिहारी वाजपई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में कहीं। उन्होंने यह भी कहा जल्द ही अपना देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। अभी हमारा देश कभी पांचवी तो कभी छठवें स्थान पर है। उन्होंने यह भी बताया है कि रक्षा क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भरता तेजी से घटी ही नहीं है बल्कि अब हमारा देश आत्मनिर्भर भारत के तहत खुद उपकरणों और अन्य संसाधनों को बना रहा है । दूसरे देशों को भी अब हम लोग रक्षा उपकरण भेजते हैं। कोविड-19 के दौरान भी हमारे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन


भारत को लेकर सोच बदली है
पिछले आठ वर्षों में भारत को लेकर दुनिया के दूसरे देशों की सोच बदली है। हमारी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है। मैं अलग-अलग देशों की यात्रा पर जाता हूं और लोगों से बात करता हूं। मैं महसूस करता हूं कि अब भारत को लेकर विश्व की सोच बदल रही है। उन्होंने कहा कि पहले वैश्विक मंचों पर हमारी आवाज को गंभीरता से नहीं लिया जाता था पर अब जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है और बहुत गंभीरता से सुनती है। यह आज के भारत की ताकत है। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी की भी सराहना की और कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिस तरह से यहां विकास का कार्य किया और कानून-व्यवस्था बनाया है उसकी जितनी में प्रशंसा की जाए वह कम है।

Trending Videos
विज्ञापन

'अब हम कमजोर देश नहीं, दुश्मन को दो टूक जवाब दे सकते हैं'

रक्षामंत्री ने पड़ोसी देश चीन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा अब हमारा देश कमजोर नहीं है । हम दुश्मन को दो टूक जवाब दे सकते हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया आदि प्रमुख नेता मौजूद रहे।

चौड़ी सड़कों से ही स्मार्ट नहीं होगा शहर गलियां भी बनानी होंगी
लखनऊ के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि सिर्फ चौड़ी सड़कों से शहर स्मार्ट नहीं बनेगा हमें गालियां भी बनानी होंगी। उन्होंने कहा जिन वार्डों में हमारे पार्षद हैं और जहां पर नहीं भी हैं वहां पर कार्यकर्ता इसके लिए काम करें ।

उन्होंने यह भी कहा कि गोमती को निर्मल बनाया जाएगा।  इसके लिए तीन एसटीपी पूर्व में स्वीकृत हुए हैं  उस पर काम क्यों नहीं शुरू हुआ इस बारे में उन्होंने अभी मंच पर ही नगर विकास मंत्री एके शर्मा से बात की है। नगर विकास मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्दी एसटीपी बनाने का काम शुरू कराया जाएगा। जिससे गोमती स्वच्छ बनेगी।

रक्षामंत्री ने कहा कि शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए तीन फ्लाईओवर बन गए हैं और तीन पर काम चल रहा। उन्होंने शहीद पथ का भी जिक्र किया और बताया कि जब वह बन रहा था तो लोग यह कह रहे थे यह शहर से काफी बाहर है तो यह कैसे उपयोगी होगा मगर आज वह शहर की लाइफ लाइन बन गया है।

उन्होंने इस बात पर अफसोस भी जाता है कि आउटर रिंग रोड का काम समय से पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह से बात की है उन्होंने भरोसा दिया है कि यह काम जल्द पूरा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें