रक्षामंत्री ने कहा कि इंदिरा जी ने आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को सलाखों के पीछे डालने का काम किया। राहुल गांधी संविधान को अपनी जेब में रखते हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना रखा था। 1993 में चुनाव आयोग में रातोंरात दो चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए। कांग्रेस के नेहरू गांधी परिवार के करीबी नवीन चावला को देश का मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया।
रक्षामंत्री ने कहा कि 1993 से वोटर आईडी कार्ड होता ही नहीं था। जबसे वोटर कार्ड आया तब से कांग्रेस ने अपने दम पर सरकार नहीं बनाई। यूपी में 1985 के बाद विजय हासिल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेशा देश की जनता और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया। एक सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु पर चुनाव स्थगित करने का कोई नियम नहीं है। क्या ये प्रावधान नहीं होता कि किसी उम्मीदवार की मृत्यु के बाद सिर्फ उसी सीट का चुनाव स्थगित करना चाहिए लेकिन राजीव गांधी की मृत्यु के बाद पूरे देश का चुनाव स्थगित किया गया जबकि अमेठी का चुनाव हो चुका था।