बैंड पर प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने बैंड पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
अटल जी के जीवन पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अटल जी के जीवन पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अटल जी की कार्यशैली और निर्णयों की पूरी दुनिया कायल थी : राजनाथ सिंह
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित समारोह में रक्षामंत्री ने कहा अटल जी का व्यक्तित्व इतना विराट था कि उनकी कार्यशैली और निर्णयों की पूरी दुनिया कायल थी। लखनऊ से अटल जी का खास नाता था और यहां के लोग उन्हें उतनी ही गहराई से जानते और समझते थे। मुझे उनके साथ मंत्रीमंडल में काम करने का मौका भी मिला। वर्ष 1996 में जब सरकार जब एक वोट से गिरी, तब उनके ऐतिहासिक भाषण ने लोकतंत्र और देशप्रेम की नई परिभाषा गढ़ी। सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी, लेकिन यह देश और इसका लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।
उन्होंने अटल जी के जीवन के अनेक प्रसंगों को याद करते हुए उनकी हाजिरजवाबी का भी जिक्र किया। उन्होंने पाकिस्तान दौरे के दौरान अटल जी के चर्चित जवाब को याद करते हुए कहा, एक महिला पत्रकार ने जब उनसे कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहती हूं, बशर्ते आप मुझे मुंह दिखाई में कश्मीर दें। तब अटल जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, मैं भी शादी के लिए तैयार हूं, अगर आप दहेज में पूरा पाकिस्तान दें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के हर पैमाने पर देश के अन्य राज्यों से आगे खड़ा है। सीएम योगी के कुशल नेतृत्व और अथक प्रयासों ने यूपी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह प्रदेश अटल जी के सपनों का साकार रूप बनता जा रहा है।
समारोह के दौरान स्कूली बच्चों की ओर से अटल जी के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियों की राजनाथ सिंह ने भरपूर सहारना की। उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद बच्चों ने पूरे जोश के साथ प्रस्तुतियां दी। इसके लिए सभी को मेरा आशीर्वाद और ढेर सारा प्यार।