रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह।
लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉल के जरिये बाढ़ग्रस्त भार्गव और गणेश विहार कॉलोनी के हालात का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय निवासी राजमणि तिवारी से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और राहत कार्यों की जानकारी ली।
रक्षा मंत्री ने जलस्तर की स्थिति पूछने के साथ यह भी जाना कि जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंच रही है या नहीं।
उन्होंने एडीएम सिटी और एसडीएम सदर को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासन की टीमों ने नावों से घर-घर राहत सामग्री पहुंचाई। प्रभावितों को भोजन के पैकेट, पीने का पानी और जरूरी सामान वितरित किया। अभियान में विधायक डॉ. नीरज बोरा, एमएलसी मुकेश शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने प्रभावितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।