फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रक्षा मंत्री ने 58.27 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने 58.27 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित टंकी वाले पार्क में शनिवार को गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के लिए 58.27 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से लखनऊ के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं। उन्होंने घोषणा की कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण जल्द ही किया जाएगा, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफर महज 45 मिनट में पूरा हो सकेगा।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सांसद संजय सेठ, मेयर सुषमा खर्कवाल और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भी विचार रखे। समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन में एमएलसी पवन सिंह, विधायक नीरज बोरा, राम चंद्र और महासमिति के महासचिव राघवेंद्र शुक्ल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महासमिति की ओर से मांगें भी रखी गईं, जिन पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।
विज्ञापन

महासमिति ने रखीं ये मांगें

-मिठाई वाला चौराहा, जुगौली, पिपराघाट, ग्वारी, विनीत खंड, खरगापुर, भरवारा रेलवे उपरिगामी पुल व अंडरपास बनवाने की मांग।

-शहर में 100 प्रतिशत सीवर लाइन के विस्तार की मांग।

-भूमिगत विद्युत केबिल व्यवस्था की मांग।

-गोमतीनगर टर्मिनस का नाम अटल बिहारी वाजपेयी टर्मिनस करने एवं ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग।

- नगर में वीजा सेंटर बनवाने की मांग।

-लखनऊ को एससीआर (राज्य राजधानी क्षेत्र) का दर्जा दिलाने की मांग।

-मिठाईवाला चौराहे से हनीमैन एवं इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से कठौता चौराहा पर एलीवेटेड रोड, लोहिया चौराहा पर अंडरपास, समतामूलक चौराहे के ऊपर क्लावर लीफ की मांग।

-ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और अधिक पार्किंग की सुविधा देने की मांग।

Next
AU ऐप में पढ़ें