फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence Expo 2020: होटल, मोटल कूट रहे हैं चांदी, 1200 रुपये का रूम मिल रहा सात हजार में

Wed, 05 Feb 2020 07:18 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • ट्रेवल एजेंसियां ठगने में जुटीं
  • 7000 रुपये में चारबाग में मिल रहे हैं कमरे
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईमानदारी बस किताबों में रहती है, बेईमानी व्यवहार बनती जा रही है। डिफेंस एक्सपो 2020 का मेजबान शहर लखनऊ इसका जीता जागता उदाहरण बन रहा है। 1000-1200 रुपये वाले कमरे 3000-7000 रुपये तक का हर रोज किराया कूट ले रहे हैं। दिलचस्प है कि जिन लोगों ने ट्रैवेल एजेंसी के माध्यम से होटलों में या ओयो रूम बुक कराया है, उसे दो-तीन फरवरी को अचानक ट्रेवेल एजेंसी कैंसिल करके दूसरे खराब होटल में शिफ्ट करा दे रही है। 

 

वरिष्ठ पत्रकार अजय बनर्जी के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। पहले से बुक होटल को जबरिया कैंसिल किए जाने के बाद मजबूरी में एक काम चलाऊ होटल में रह रहे हैं। कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जहां रह रहे हैं, वहां रात आठ बजे कमरा बुक हुआ और सुबह केवल सात बजे तक के लिए। छह बजे ही होटल स्टाफ ने सात बजे सुबह.रूम खाली करने की घंटी बजा.दी। परेशान होकर दो घंटे अजय को लाबी में ही बिताने पड़े।

 

जापानी न्यूज मीडिया के लिए काम करने वाले अभिषेक को भी इसी तरह की स्थिति से दो चार होना पड़ा। ट्रेवेल एजेंसी द्वारा होटल बदले जाने के बाद वह चारबाग में साधारण से होटल मे रह रहे हैं।

मनमना रेट

बताते हैं एक सप्ताह के भीतर लखनऊ में होटल, गेस्ट हाऊस का रेट मनमना हो गया है। 30000-40000 रुपये प्रतिदिन तक का किराया होटल वसूल रहे हैं। दरअसल डिफेंस एक्सपो आयोजन के हिसाब सै लखनऊ छोटा शहर है। संसाधनों का अभाव है और इसका फायदा होटल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें