फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात

विज्ञापन
आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात
विज्ञापन
लखनऊ। मार्टिन कप अंतर स्कूल फुटबॉल लीग के दूसरे सेमीफाइनल में आईसीएसई ने ला-मार्टीनियर (एलएमसी) टीम-बी को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। शुक्रवार को पोलो ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में आईसीएसई की ओर से राजू ने दो और शाजिद ने एक गोल किया। एलएमसी-बी के लिए सौरव ने एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन

मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया। आईसीएसई ने 12वें मिनट में खाता खोला। शाजिद ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, एलएमसी-बी ने 26वें मिनट में सौरव के गोल की मदद से वापसी करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।
बराबरी के बाद आईसीएसई ने हमले तेज कर दिए। 34वें मिनट में राजू ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में भी आईसीएसई का दबदबा बना रहा। 53वें मिनट में राजू ने अपना दूसरा गोल दागकर टीम की बढ़त 3-1 कर दी। आईसीएसई ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब आईसीएसई की नजर खिताब पर है। फाइनल में उसका सामना ला-मार्टीनियर (एलएमसी) टीम-ए से होगा। खिताबी मुकाबला शनिवार को शाम चार बजे पोलो ग्राउंड पर खेला जाएगा।

आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात

आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात

आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात

आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात

आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात

आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात

आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात

आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात

आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात

आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात

आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात

आईसीएसई फाइनल में, एलएमसी-बी को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें