दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक
- फोटो : amar ujala
वहीं, दीपोत्सव आयोजन की मुख्य अतिथि दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने अपने संबोधन में कहा कि इस भव्य आयोजन में आकर मैं बहुत खुश हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं। उन्होंने अपने भाषण में भारत व दक्षिण कोरिया के लोगों की समृद्घि की कामना की।
इस मौके पर मौजूद बिहार के राज्यपाल व लखनऊ के पूर्व सांसद लालजी टंडन ने कहा कि आज अयोध्या में हो रहे इस आयोजन का साक्षी बनकर हम सब धन्य हो गए। उन्होंने राम मंदिर का नाम लिए बिना कहा कि आप सब राम के प्रताप पर यकीन रखें हो सकता है कि अगले दीपोत्सव का आयोजन राम मंदिर के भव्य निर्माण के साथ हो।
केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन अतीत की एक झलक है। यह तो दूसरा वर्ष है जब अयोध्या में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे, चौथे और पांचवे वर्ष में क्या होगा इसका इंतजार कीजिए। उन्होंने जय श्री राम कहकर अपने भाषण को खत्म किया।