फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएफ) चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) अध्यक्ष दीपक कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और विजन 2036 का मंत्र दिया। दीपक कुमार सर्बिया के बेलग्रेड में आईएसएफ कार्यकारिणी में एसेसर पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को एसजीएफआई में किए गए सुधारों की जानकारी दी। इनमें स्कूली खिलाड़ियों का पंजीकरण और प्रतियोगिता प्रबंधन का पूर्ण डिजिटलीकरण शामिल है। भारत को वर्ष 2027 में आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल कुश्ती और बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की अन्य खेल एसोसिएशनों से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महासंघों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने 2036 तक उत्तर प्रदेश को स्कूली खेलों में शीर्ष तीन राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक खेलों को ओलंपिक में शामिल कराने की रणनीति पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें