खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा
भले ही यूपी के खिलाड़ी आशा के अनुरूप राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, लेकिन यूपी सरकार की ओर से इन खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को जारी शासनादेश के अनुसार सम्मानित करेगी। इसके अंतर्गत राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता को क्रमश: डेढ़ करोड़, 75 लाख और 50 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: तीन, डेढ़ और 75 लाख रुपये दिए जाएंगे।
इसके अलावा पदक विजेता खिलाड़ियों शासनादेश के अनुसार राजपत्रित अधिकारी भी बनाया जाएगा। खेलों में प्रतिभाग करने वाले यूपी के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी
- स्वर्ण- राजकुमार पाल (हॉकी टीम वर्ग- गाजीपुर), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट टीम वर्ग- आगरा), विप्रज निगम (क्रिकेट टीम वर्ग- बाराबंकी), अर्जुन देशवाल (कबड्डी टीम वर्ग- मुजफ्फरनगर), प्राची चौधरी (एथलेटिक्स चार गुणे 400 मीटर रिले- सहारनपुर)।
- रजत- गुलवीर सिंह (एथलेटिक्स 10000 मीटर और 1500 मीटर - अलीगढ़), जयकुमार (एथलेटिक्स चार गुणे 400 मीटर मिक्स रिले- गौतमबुद्धनगर)।
- कांस्य- गुलवीर सिंह (एथलेटिक्स 5000 मीटर- अलीगढ़), मेराज अहमद खान (निशानेबाजी स्कीट टीम इवेंट- बुलंदशहर), सलमान खान (रोइंग डबल स्कल- अमेठी), प्राची चौधरी (एथलेटिक्स 400 मीटर- सहारनपुर), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स 3000 मीटर स्टीपल चेज और 15000 मीटर- मेरठ), रोहित यादव (एथलेटिक्स जैवलिन थ्रो- जौनपुर), जय कुमार (एथलेटिक्स चार गुणे 400 मीटर रिले- गौतमबुद्धनगर)।