लंबी प्रतीक्षा के बाद भाजपा के अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की भी घोषणा हो गई। सूची में लखनऊ का जबरदस्त दबदबा दिख रहा है जबकि बाराबंकी जैसे कुछ जिलों को प्रतिनिधित्व ही नहीं मिल पाया है। क्षेत्रीय कमेटी में अध्यक्ष को छोड़कर 22 पदाधिकारी और नौ कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है। शेषनारायण मिश्र को पहले ही अवध क्षेत्र का अध्यक्ष घोषित किया जा चुका है।
आज घोषित 31 सदस्यीय अवध के क्षेत्रीय समिति में 14 लोग सिर्फ लखनऊ के हैं। यह बात दीगर है इनमें दो लोगों के पते उनके गांव के लिखकर उन जिलों का प्रतिनिधित्व दिखाने की कोशिश की गई है। सूची से साफ दिखाई देता है कि कोशिश करने के बावजूद सामाजिक संतुलन साधने में सफलता नहीं मिली है। घोषित 22 पदाधिकारियों में 15 अगड़े और पांच पिछड़े, एक अनुसूचित जाति और एक अन्य हैं। अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र को शामिल कर लिया जाए तो अगड़ों की संख्या 16 हो जाती है। पदाधिकारियों में दूसरे दलों से आए हुए लोगों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
उपाध्यक्ष: राजीव मिश्र, डॉ. श्वेता सिंह, चंद्रा रावत, शिवभूषण सिंह, अमित गुप्त, जितेंद्र सिंह राय (लखनऊ), शिननायक वर्मा (अंबेडकरनगर) व पीयूष मिश्र (गोंडा)।
महामंत्री: विजय प्रताप सिंह (लखनऊ), त्रयंबक तिवारी (अंबेडकरनगर) व नीरज वर्मा (सीतापुर)।
मंत्री: दिलीप यादव (रायबरेली), कमलेश श्रीवास्तव व मणींद्र पांडेय (अयोध्या), चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू (बलरामपुर), संजय गुप्त व पी.के. वर्मा (हरदोई), विनोद कुमार (लखनऊ), राजकिशोर मौर्य (लखीमपुरखीरी)।
कोषाध्यक्ष: सूरज श्रीवास्तव (लखनऊ)
कार्यालय मंत्री: विमल सिंह (लखनऊ)
मीडिया प्रभारी: डॉ. राजेश मिश्र (लखीमपुर)
सदस्य: शंकर दयाल पांडेय (श्रावस्ती), राम बहादुर सिंह (हरदोई), रोहित वाल्मीकि (सीतापुर) ठाकुर प्रसाद गंगवार (लखीमपुरखीरी), अवधेश पांडेय बादल (अयोध्या), पुनीत गुप्त (उन्नाव), बीनाराज मिश्र (बहराइच), चेतन विष्ट व सरोज कुमारी (लखनऊ)।