फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के शिक्षित युवा बेरोजगारों के लिए सीएम की तरफ से खुशखबरी, देखें कैबिनेट के फैसले

Wed, 05 Jul 2017 08:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
योगी कैबिनेट - फोटो : ANI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यूपी कैब‌िनेट की 15वीं बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश की नई औद्योगिक नीति पर मुहर लगाई गई। बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


मीट‌िंग के बाद मंत्री सतीश महाना ने जानकारी दी क‌ि यूपी औद्योगिक विकास निवेश और रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017 को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने कहा क‌ि बीते 15 साल में इंडस्ट्री पर ध्यान नहीं द‌िया गया। उन्होंने कहा क‌ि रोजगार को इंडस्ट्री से जोड़ेंगे। महाना ने जानकारी दी क‌ि उद्योग की तीन श्रेण‌ियों में बांटा गया है। प्रदेश के श‌िक्ष‌ित युवा बेरोजगारों के ल‌िए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना शुरू की जाएगी। 

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

यूपी औद्योगिक विकास निवेश और रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017 को मंजूरी।

उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2017 को मिली मंजूरी।

प्रदेश के जिला न्यायालयों में 5 सीटर और 10 सीटर शौंचालय बनेंगे। इनका निर्माण दिव्यांगों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

एएनएनयूआरएम में केंद्र और सरकार की भागीदारी 60 से 40 फीसदी होगी पहले ये अनुपात 80 और 20 फीसदी का था।

स्वच्छ गंगा ‌मिशन बुलंदशहर के नरौरा में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा। सिंचाई विभाग इसके लिए मुफ्त जमीन देगा।

लोकसेवा अधिकरणों में नियुक्ति के ल‌िए अध्यक्ष की उम्र 70 से घटाकर 65 और सदस्य की 65 से 62 की गई।

माइक्रो इरिगेशन को बढ़ावा देने के ल‌िए लघु और सीमांत किसानों का अनुदान बढ़ाकर 90 फीसदी किया गया। इसके अलावा किसानों का अनुदान 4 5 फीसदी से 80 फीसदी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें