फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम : एप से हाजिरी नहीं तो रुकेगा दिसंबर का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम : एप से हाजिरी नहीं तो रुकेगा दिसंबर का वेतन
विज्ञापन

नगर निगम में एप से हाजिरी नहीं भरने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन नहीं जारी किया जाएगा। यह चेतावनी मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी ने दी है।
साथ ही कहा कि हाजिरी 311 एप के जरिए दर्ज करनी होगी। इसके चलते शनिवार को कई अफसरों सहित आला अधिकारियों का निजी स्टाफ परेशान दिखा।
मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महामिलिंद लाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़ सभी कर्मचारियों को 311 एप से हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन

इसे लेकर बता दिया गया है कि एप से हाजिरी के आधार पर वेतन जारी होगा। जिन कर्मचारी-अधिकारियों ने एप डालउनलोड नहीं किया है उनको दिसंबर का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को दिनभर नगर निगम में माहौल गर्म रहा। आला अफसरों के निजी स्टाफ का कहना है कि अक्सर देर शाम तक काम करना पड़ता है। कई बार तो रात में भी काम करना पड़ता है।
ऐसे में एप की बंदिश न लगाई जाए। कई अफसरों ने लेखा विभाग को बताया कि वह एप से हाजिरी दर्ज करने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें