फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में दबे किसान आत्महत्या के लिए मजबूर : अखिलेश

Sun, 07 Mar 2021 09:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश ही नहीं देशभर के किसान कर्ज के बोझ से दबे हैं। इससे उनकी जिंदगी बदहाल हो रही है और वे आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। हमीरपुर के राठ और रायबरेली में किसान की आत्महत्या की घटना इसका प्रमाण है। सरकार की हठधर्मिता का नतीजा है कि  दिल्ली की सीमाओं पर किसान तीन माह से आंदोलनरत हैं। इस आंदोलन 250 किसानों की मौत हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसानों को एमएसपी नहीं मिल रही है। गेहूं की एमएसपी 1975 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन इतने में किसानों की लागत निकलना मुश्किल है। इसके बाद भी भाजपा सरकार ने किसानों पर मनमर्जी से अपना कानून थोप दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन देने के नाम पर एक जिला एक उत्पाद का नारा दे रही हैै, लेकिन उत्पाद के विपणन की व्यवस्था नहीं है। माटी कला हो या गुड़ महोत्सव इनका प्रचार तो हो रहा पर विपणन की व्यवस्था नहीं है।

पुण्यतिथि पर प्रथम मुख्यमंत्री को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद किया गया।
विज्ञापन

सपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन सादगी और ईमानदारी के साथ नैतिक मूल्यों पर आधारित रहा है। इसी तरह जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गई। महानगर कार्यालय में अध्यक्ष सुशील दीक्षित की अध्यक्षता एवं महासचिव सौरभ सिंह यादव के संचालन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें