फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एपीएस के छात्रों ने दिखाया हुनर, मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मध्य कमान हिंदी वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सेना की मध्य कमान की ओर से आयोजित की गई तीन दिवसीय हिंदी वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल(एपीएस) लाल बहादुर शास्त्री रोड के छात्रों ने हुनर दिखाया। स्कूल को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि आठ से दस जुलाई तक आर्मी पब्लिक स्कूल, नेहरू रोड में प्रतियोगिता कराई गई। इसमें मध्य कमान के सात आर्मी पब्लिक स्कूलों ने हिस्सा लिया। इसमें एपीएस एलबीएस मार्ग लखनऊ, एपीएस गोपालपुर, एपीएस वाराणसी, एपीएस नंबर 1 रुड़की, एपीएस हेमपुर, एपीएस फतेहगढ़ तथा जनरल बीसी जोशी एपीएस पिथौरागढ़ शामिल है। कुल 21 छात्रों ने भाग लिया। 71 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर एवं एपीएस नेहरू रोड के चेयरमैन ब्रिगेडियर एस. एस. मूले एवं रचना मूले ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय सोशल मीडिया सूचनाओं का लोकतंत्रीकरण कर आतंकवाद को सक्षम बना रहा है, रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, तत्परता, एकता एवं समूह कार्यकुशलता की परीक्षा ली गई। प्रतियोगिता के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। समापन समारोह में एपीएस नेहरू रोड की प्रधानाचार्या निधि राठौर ने परिणामों की घोषणा की। हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता में एपीएस लालबहादुर शास्त्री एलबीएस मार्ग लखनऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एपीएस गोपालपुर एवं जनरल बीसी जोशी एपीएस पिथौरागढ़ उपविजेता रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जनरल बीसी जोशी एपीएस पिथौरागढ़ विजेता तथा एपीएस गोपालपुर उपविजेता घोषित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें