फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मलिहाबाद में तीन बच्चों की मौत कागजों में दफन

विज्ञापन
मृतक बच्चे। - फोटो : File photo
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद के खंडसरा गांव में तीन बच्चों की संदिग्ध हालात में हुई मौत स्वास्थ्य विभाग के लिए रहस्य बन गई है। तीनों बच्चों की मौत की वजह को कागजों में दफन कर दिया गया है। इसकी वजह यह है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम न तो बीमारी पकड़ पाई और न पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो सकी। ऐसे में अफसर अब विसरा रिपोर्ट आने तक जांच को बंद करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

खंडसरा गांव निवासी किसान आशीष कुमार के तीन बच्चों की चार दिन में मौत हो गई थी। नौ नवंबर को तीन वर्षीय बेटे दिव्यांश, 10 नवंबर को सात वर्षीय बेटे कार्तिक और बृहस्पतिवार सुबह बड़ी बेटी लक्ष्मी की सांसें थम गई थीं। परिजनों का कहना है कि तीनों बच्चों को मौत से पहले हल्का बुखार आया था। मौत के समय नाक और मुंह से खून भी निकला था। तीन बच्चों की लगातार मौत से गांव में दहशत है।
स्वास्थ्य विभाग सुस्त, ग्रामीणों में दहशत
स्वास्थ्य विभाग पीड़ित परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है, लेकिन मौतों की वजह तलाशने के लिए सक्रियता नजर नहीं आ रही है। गंभीर मामला होने के बावजूद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके में मौत के कारणों का पता लगाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया। न ही दूसरे बड़े चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों से मदद मांगी। वहीं, ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं गांव में कोई गंभीर बीमारी तो नहीं फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें