फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर सर्वे, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग व प्रभावी सर्विलांस से मृत्यु दर में कमी संभव: योगी आदित्यनाथ

Mon, 20 Jul 2020 10:31 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड-19 के संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए सभी जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और नगर आयुक्त नियमित बैठक करें।

विज्ञापन


ये सभी कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, सक्षम सर्विलांस और अधिक से अधिक रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के माध्यम से मृत्यु दर को प्रभावी ढंग से कम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि लोगों को बताया जाए कि बहुत आवश्यकता पड़ने पर ही वे घर से बाहर निकलें। बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भीड़ एकत्र न करने के नियम का निरंतर अनुपालन स्वयं ही करना होगा। 
विज्ञापन


इससे कोरोना के प्रसार को रोकने में काफी मदद मिलेगी। समय-समय पर साबुन से हाथ धोने और सैनिटाइजर के प्रयोग से भी इस पर काफी नियंत्रण किया जा सकता है। कोरोना के खिलाफ जंग में हम सबको एकजुटता दिखानी होगी। 

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जरूरतमंदों को खाद्यान उपलब्ध कराया जाए। जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, उनके राशन कार्ड तत्काल बनाए जाएं और राशन उपलब्ध कराया जाए। बैठक में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

अस्पतालों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन कराएं 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में कोविड व नॉन कोविड अस्पतालों में आवश्यक सुविधाओं के साथ ही डॉक्टरों व दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों की साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन भी कराया जाए। 

अस्पतालों में एंबुलेंस, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और ऑक्सीजन की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करे कि सीनियर डॉक्टर राउंड पर रहें। पैरामेडिक्स समय-समय पर मरीजों का परीक्षण करते रहें।

मुनादी कराकर दिया जाए मनरेगा में रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ-आश्रय स्थलों में रखे गए गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाए। उनके लिए हरे चारे की व्यवस्था नियमित रूप से की जाए। मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए गांवों में मुनादी करवाई जाए। 

उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए कृषि, सिंचाई, उद्यान विभाग कार्ययोजना बना लें। अधिक से अधिक लोगों को कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, एमएसएमई के माध्यम से रोजगार देते हुए प्रदेश का नव निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें