फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता की पिटाई से मौत, दुकान को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के अर्जुनगंज इलाके में फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट के दौरान सब्जी विक्रेता ओमप्रकाश (70) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी इलाज केदौरान मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को अर्जुनगंज निवासी नफीस से उन्हीं के मोहल्ले के ओमप्रकाश से सब्जी की दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया। नफीस चूड़ी बेचने का काम करता है। वहीं ओमप्रकाश सब्जी बेचने का। रविवार रात दोनों जब दुकान बंद कर घर पहुंचे तो आपस में गाली गलौज शुरू हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में लाठियों से मारपीट शुरू हो गई। पिटाई के दौरान ओम प्रकाश नीचे गिर गए। कुछ देर बाद वह मरणासन्न हो गया। परिवारीजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में हंगामा कर रहे लोगों को कैंट पुलिस ने शांत कराया।
मृतक के बेटे मिथुन की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस नफीस व उसके बेटे अल्ताफ , आलम व असलम को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक कैंट मनोज सिंह केमुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें