फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते, खेलते पहुंच गए मौत के पास, दो भाईयों समेत चार की मौत

Sat, 16 Sep 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर(बाराबंकी)
विज्ञापन
शवों को देख मच गया कोहराम
विज्ञापन
खेलते खेलते तालाब में नहाने पहुंचे दो सगे भाईयों समेत चार लड़कों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों के शव तालाब से बाहर निकाले है।

घटना के बाद मृतकों के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
  
फतेहपुर कस्बे के काजीपुर वार्ड-3 के निवासी मोहम्मद कैश(12) पुत्र नसीम, उबैद(13) पुत्र हनीफ व दानिश(12), अरशद(8) पुत्र नजीर अहमद शुक्रवार की शाम खेलने के लिए घर से निकले थे।

इस दौरान चारों करीब साढ़े चार बजे दिन में कस्बे में भगौली तीर्थ मार्ग पर स्थित नौव्वाबाग तालाब में जाकर नहाने लगे। नहाने के दौरान पानी की गहराई में जाने से चारों डूबने लगे। 
विज्ञापन


आस पास के लोगों ने जब देखा कि चारों लड़कें तालाब में डूब रहे तो इस बारे में उनके परिवारीजनों व पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकालकर लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

इस घटना से तालाब में डूबकर मरने वाले लड़कों के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद मौके पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। 

कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि ज्यादा गहराई में जाने से डूब गए है। पुलिस द्वारा चारों के शव का पोस्टमार्टम करवाने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें