शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय की मौत होने पर कैं
हुसैनगंज पुलिस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले कांग्रेस दफ्तर के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी कर रही है। माना जा रहा है कि प्रभात को अस्पताल ले जाने में देरी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। दफ्तर के बाहर से जिन लोगों ने प्रभात को कमरे में लाकर लिटाया था, उनका ब्योरा भी तैयार किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद सभी गतिविधियों की समीक्षा कर रही है।
यह है मामला
प्रदर्शन में आए प्रभात बुधवार शाम को कांग्रेस दफ्तर में बेहोश मिले थे। सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्रभात के चाचा गोमतीनगर के विज्ञान खंड निवासी मनीष ने हुसैनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभात एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।