फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत: देर रात फोरेंसिक टीम कांग्रेस कार्यालय पहुंची, प्रभात के मोबाइल की भी होगी जांच

Thu, 19 Dec 2024 07:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Death of Congress worker: बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुई कार्यकर्ता की मौत पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देर रात टीम कांग्रेस कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
कल कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हुई थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभात पांडे की मौत के मामले में छानबीन शुरू हो गई है। बुधवार देर रात फोरेंसिक टीम कांग्रेस कार्यालय पहुंची। फोरेंसिक टीम ने यहां साक्ष्य संकलित किए। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के मुताबिक कांग्रेस दफ्तर के केयरटेकर के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया जाएगा। प्रदर्शन का आह्वान करने वाले और इसमें शामिल लोगों से पूछताछ की जाएगी और सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे। प्रभात के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। यह भी जानकारी की जाएगी कि उनके साथ गोरखपुर से कौन-कौन लोग आए थे और प्रदर्शन के दौरान प्रभात के साथ कौन लोग थे। साक्ष्य संकलन के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शव गोरखपुर रवाना 
कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा के घेराव के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया। पुलिस ने इन्हें बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान गोरखपुर के सहजनवां निवासी युवक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय (28) की मौत हो गई। मृतक के चाचा मनीष पांडेय ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांग्रेस ने पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया है। डॉक्टरों के पैनल से देर रात शव का कराया गया पोस्टमार्टम। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट और विसरा सुरक्षित। मौत का कारण स्पष्ट नहीं। परिजन शव लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो रहे हैं। अंतिम संस्कार गोरखुपर में किया जाएगा। 

अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
प्रभात पांडेय की मौत के मामले में उनके चाचा विज्ञान खंड गोमतीनगर निवासी मनीष ने हुसैनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। मनीष के मुताबिक प्रभात एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने पीजी में रहते थे। बुधवार शाम को 4:15 बजे उनके पास कांग्रेस दफ्तर से फोन आया था। बताया गया कि आपके भतीजा कांग्रेस दफ्तर में दो घंटे से बेहोश पड़े हैं। मनीष ने फौरन अपने परिचित संदीप को प्रभात के पास कार्यालय भेजा।
विज्ञापन


मनीष के मुताबिक संदीप ने उन्हें फोन पर बताया कि प्रभात के हाथ पैर ठंडे हो गए हैं। संदीप के दबाव बनाने पर कांग्रेस दफ्तर के कुछ लोग प्रभात को एक इनोवा गाड़ी से सिविल अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डाॅक्टरों ने प्रभात को मृत घोषित कर दिया। मनीष का कहना है कि प्रभात पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। प्रभात कांग्रेस कार्यालय कैसे पहुंचे, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। प्रभात को पूर्व में भी कोई बिमारी नहीं थी। आरोप है कि ऐसा लग रहा प्रभात के साथ कुछ अनहोनी हुई है और अज्ञात कारणों से उनकी हत्या की गई है। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के मुताबिक प्रथमदृष्टया डॉक्टरों के मुताबिक कोई भी जाहिरा चोट प्रभात के शरीर पर नहीं पाई गई है। वीडियोग्राफी के साथ पैनल के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें