लखनऊ। चिनहट के पपनामऊ इलाके में स्थित हॉस्टल में युवक प्रभाकर उपाध्याय (20) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के मुताबिक, प्रभाकर मूल रूप से महाराजगंज का रहने वाला है। यहां रहकर बीफार्मा का कोर्स कर रहा था।
रविवार को अचानक बिस्तर से गिरा और शरीर अकड़ गया। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चारा खाने पर गोवंश को लोहे की रॉड से मारने वाले को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। बाजारखाला पुलिस ने रविवार को नांद से चारा खाने पर गोवंश को लोहे की रॉड से जमकर पीटने वाले शमशाद को इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस के मुता बिक शनिवार को कुछ पशु प्रेमियों ने शमशाद के खिलाफ थानेे में गोवंस को पीटने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज शमशाद की तालाश की और रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कुबूल कर लिया। शमशाद मूल रूप से तिलकनगर का रहने वाले हैं।
------