फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने निभाया अपनों का धर्म

Sat, 01 Jun 2024 05:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के फरीदीपुर में बृहस्पतिवार की रात बुजुर्ग राम नारायण मौर्य (65) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का पोस्टमार्टम कराया। डीसीपी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया और पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया। पुलिस का दावा है कि वृद्ध की मौत बीमारी के चलते हुई है।
विज्ञापन


फरीदीपुर में राम नारायण मौर्य अकेले रहते थे। शुक्रवार सुबह लोगों ने बुजुर्ग का शव फर्श पर पड़ा देखा। पड़ोसी सोनी किन्नर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर पाकर डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने पुलिस वालों के साथ बुजुर्ग की अर्थी को कंधा दिया और ठाकुरगंज पुलिस ने गुलाला घाट पर रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया।
पुलिस के अनुसार, मृतक के नाती बाजारखाला के मेहंदीगंज निवासी अरविंद मौर्या बुधवार को उनका इलाज कराने अस्पताल ले गए थे। फिर घर में अकेला छोड़ गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग का हालचाल लेने तक कोई नहीं आता था। मोहल्ले के लोग ही उनकी देखभाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें