लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में शनिवार को देसी भालू पिंटू की मौत हो गई। जू के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने बताया कि पिंटू स्वस्थ था। उसने सुबह खाना भी खाया था। शाम को अचानक उसकी मौत हो गई। रविवार को वन्य जीव चिकित्साधिकारियों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। इसकी रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। इस नर भालू को छह मार्च 2017 को रांची प्राणी उद्यान से वन्य जीव विनिमय के तहत लाया गया था। पिंटू की उम्र करीब 12 वर्ष थी। आमतौर पर देसी भालुओं की उम्र 20-22 वर्ष होती है।