फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा , ग्रामीणों ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर काकोरी क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुधवार देर शाम एक बच्चे को पीछे से टक्कर मार दी और मासूम को रौंदते हुए निकल गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद जाम लगाकर प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर काकोरी ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन

कोतवाली काकोरी क्षेत्र के मेहंदी नगर गांव निवासी आकाश यादव (12) कक्षा 6 का छात्र है। बुधवार देर शाम को लैय्या चना बेचने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वह अपने साथियों के साथ गया था। टोल प्लाजा पर उसके कई साथी भी अपना सामान बेच रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन उसे रौंदते हुए निकल गया। वाहन समेत चालक का पता नहीं चल सका। दुर्घटना में आकाश की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों व परिवारीजनों ने शव को एक्सप्रेस-वे पर रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे।
सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रदर्शनकारी मुआवजे व अज्ञात वाहन समेत चालक को पकड़े जाने की मांग कर रहे थे। इंस्पेक्टर ने प्रदर्शनकरियों को उचित आर्थिक सहायता और अज्ञात वाहन को पकड़े जाने देने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। मृतक के परिवार में पिता कृष्ण कुमार, मां शैल कुमारी, भाई लल्ला, अंकुर, हरिपाल और पंचम हैं। जाम करीब आधा घंटे लगा रहा जिससे एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें