फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड में मौत: भारतीय दूतावास से संपर्क करेगी लखनऊ पुलिस, भेजेगी रिपोर्ट; होटल के सीसीटीवी से खुलेंगे राज

Sun, 19 Jan 2025 09:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Death in Thailand: थाईलैंड एक होटल में हुई डॉक्टर की पत्नी के मौत के मामले में लखनऊ पुलिस भारतीय दूतावास से संपर्क करेगी। होटल के सीसीटीवी भी चेक किए जाएंगे। 
विज्ञापन
थाईलैंड के होटल में लखनऊ के डॉक्टर की पत्नी की मौत। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 थाईलैंड के होटल में हुई प्रियंका की मौत के मामले में लखनऊ पुलिस भारतीय दूतावास से संपर्क करेगी। पुलिस की ओर से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके साथ ही थाईलैंड पुलिस से साक्ष्य मंगाए जाएंगे। उधर, प्रियंका के पिता सत्यानारायण का आरोप है कि पुलिस आरोपी डॉ. आशीष को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इससे आरोपी को मनोबल बढ़ रहा है।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक भारतीय दूतावास से पत्राचार किया जाएगा। इस मामले में विधिक राय ली जा रही है। थाईलैंड दूतावास से संपर्क कर प्रकरण की पूरी रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी। माना जा रहा है कि पुलिस पटाया के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग हासिल करेगी। यही नहीं, थाईलैंड में आशीष की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि आशीष होटल के कमरे से बेटे को लेकर कब निकले थे। वह कितनी देर बाहर रहे और वापस आने के कितनी देर बाद होटल स्टॉफ को घटना की जानकारी दी थी।

पुलिस नाती से करे पूछताछ
सत्यनारायण का कहना है कि पुलिस उनके नाती से पूछताछ करे। नाती को घटना के बारे में सब पता होगा। वह बताएगा कि उसके पापा ने मम्मी के साथ क्या किया था। आरोप है कि आशीष उन्हें नाती से मिलने नहीं दे रहा है। उसको पता है कि बातचीत में नाती से वह सारी जानकारी ले लेंगे। परिजनों का कहना है कि गिरफ्तारी नहीं होने से आशीष अपने बचाव के रास्ते निकाल रहा है। विवेचना की रफ्तार धीमी होने के कारण आरोपी को मदद मिल रही है।
विज्ञापन


ये है मामला
वृंदावन योजना स्थित एल्डिको सौभाग्यम में रहने वाले डॉ. आशीष पत्नी प्रियंका शर्मा (32) व बेटे को थाईलैंड लेकर गए थे। आठ जनवरी को तड़के होटल के बाथटब में डूबने से प्रियंका की मौत हो गई थी। आशीष ने फोनकर सत्यनाश्यण को घटना की जानकारी दी थी। सत्यनारायण ने हत्या का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराकर विवेचना कर रही है। आरोपी चार जनवरी को थाईलैंड गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें