फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टहलने निकली महिला को बस ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 20 Nov 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर क्षेत्र में शनिवार रात वाल्वो बस की टक्कर से एक बुजुर्ग की महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान भदोखर गांंव निवासी उर्मिला (65) पत्नी चंद्रशेखर के रूप में हुई। उर्मिला रात करीब सात बजे खाना खाने के बाद टहलने निकली थीं।
विज्ञापन

रायबरेली-सलोन मार्ग पर प्रतापगढ़ की तरफ जा रही वाल्वो बस ने उर्मिला को टक्कर मार दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल उर्मिला को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस को कब्जे में लिया गया है। मौके से भाग निकले चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें