फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथिः जब सर्द रात में चारबाग के लिए पैदल ही निकल पड़े थे डॉ लोहिया

Fri, 12 Oct 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया - फोटो : डेमो
विज्ञापन
डॉ राममनोहर लोहिया की आज पुण्यतिथि है। डॉ लोहिया 'हिंद किसान पंचायत' के अध्यक्ष भी थे। किसानों की समस्याओं को लेकर उन्होंने प्रदेश की तत्कालीन गोविंद बल्लभ पंत सरकार के खिलाफ आंदोलन चला रखा था।
विज्ञापन


प्रसंग 25 जनवरी 1950 का है। अगले दिन रीवा (मध्य प्रदेश ) में किसान पंचायत का अधिवेशन था। डॉ लोहिया को जाना था। मुख्यमंत्री पंत चाहते थे कि डॉ लोहिया आंदोलन खत्म कर दें। प्रधानमंत्री नेहरू का भी दबाव था।

समाजवादी बौद्धिक सभा के दीपक मिश्र बताते हैं, ' डॉ लोहिया यहां न्यू हैदराबाद में रुके थे। रीवां के लिए रेलगाड़ी रात 3 बजे थी। पंत जी ने लोहिया को संदेश भिजवाया, मैं आप से मिलना चाहता हूं। आपको स्टेशन भी छोड़ दूंगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन

मित्रों ने हवाई जहाज से रीवां भिजवाया

राम मनोहर लोहिया - फोटो : डेमो
डॉ लोहिया ने जवाब भिजवाया 'आप उम्र में मुझसे बड़े हैं। आप मिलने आएं, यह शिष्टाचार के विरुद्ध है। पर, मैंने आपकी सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रखा है। इसलिए मेरा मिलने आना नीति विरुद्ध है।' लोहिया को स्टेशन पहुंचाने को जनेश्वर मिश्र रिक्शा लेकर पहुंचे।

लोहिया ने रिक्शा वाले को कुछ रुपये देकर विदा कर दिया और जनेश्वर से कहा, 'मैं उस व्यवस्था का हिस्सा नहीं बन सकता जिसमें एक आदमी दूसरे का शोषण करें।' सर्द रात में वे पैदल ही चारबाग के लिए चल दिए। हालांकि जब स्टेशन पहुंचे तो गाड़ी छूट गई थी सुबह उनके कुछ मित्रों ने हवाई जहाज से लोहिया को रीवां भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें