फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी के परिषदीय स्कूलों में शुरू होगा 'डियर' अभियान, बच्चों को मिलेगा पढ़ाई का नया मंत्र

Wed, 15 Jul 2026 08:46 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के परिषदीय विद्यालयों में अब हफ्ते में एक दिन डियर अभियान चलेगा। इसमें सब कुछ छोड़कर बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अखबारों के पठन-पाठन अभियान को भी गति देने के निर्देश दिए गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सरकारी स्कूल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने और मोबाइल आदि के प्रयोग कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब विद्यालयों में ड्राॅप एवरीथिंग एंड रीड (डियर) अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन 30 मिनट पाठ्य पुस्तकों से इतर बच्चों के किताब, कहानी, कविता के पढ़ने पर फोकस किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें छात्रों को अपनी रुचि की किताबें पढ़ने के लिए विद्यालय की समय-सारिणी में पुस्तकालय का एक घंटा (कालांश) निर्धारण किया जाएगा। शिक्षकों के निर्देशन में समय-समय पर विभिन्न पढ़ने व लिखने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ताकि पढ़ना छात्रों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन सके।

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने यह भी निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में स्क्रीन टाइम कम करने के लिए समाचार पत्र पढ़ने व इससे जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाए। विद्यालयों में रीडिंग क्लब का गठन किया जाए। उन्होंने नए सत्र में इन सभी गतिविधियों को अभियान के रूप में संचालित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें