फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसयूवी खरीदने के विवाद में मामा-भांजे पर जानलेवा हमला

Fri, 07 Mar 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एसयूवी खरीदने के विवाद में मामा-भांजे पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
लखनऊ। एसयूवी खरीदने के विवाद में दबंगों ने हनुमान सेतु मंदिर के पास महानगर के काला कांकर कॉलोनी निवासी आशुतोष गुप्ता पर रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने प्रेमा अपार्टमेंट निवासी उनके मामा किशन का ईंट से सिर कूंचकर हत्या की कोशिश की। आशुतोष के पिता तरुण ने दस लोगों के खिलाफ महानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


तरुण के मुताबिक उनके भाई तुषार ने कुछ दिन पहले निरालानगर के केसरी कुंज नंदा कुटीर निवासी अर्नव भट्टाचार्य और उसके भाई तन्मय को एसयूवी बेची थी। दोनों ने एसयूवी की रकम नहीं दी थी। बेटा आशुतोष व भाई तुषार भुगतान के लिए कह रहे थे। इस कारण आरोपी रंजिश मानने लगे थे। 26 फरवरी को अर्नव ने बेटे को कॉल कर उसके मामा किशन के अपार्टमेंट के पास बुलाया था।
आरोप है कि शाम छह बजे बेटे के वहां पहुंचने पर अर्नव, तन्मय, आदित्य वर्मा, अर्जुन, देवेश व पांच अज्ञात लोगों ने उस पर सरिये व रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब किशन भांजे को बचाने दौड़े तो उन पर पथराव कर दिया। उनका सिर ईंट से कूच दिया। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, वहां से गंभीर हालत में आशुतोष को ट्राॅमा रेफर कर दिया गया। किशन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बेटे के इलाज में उलझे रहने के चलते तरुण ने मंगलवार को तहरीर दी। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


बाइक से कुचलने का किया था प्रयास

तरुण का आरोप है कि हमले के दिन दोपहर में आरोपी भाइयों ने बाइक से डालीगंज पुल पर उनके बेटे व साले को कुचलने का प्रयास किया था। उस समय दोनों फल खरीद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें