फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल से लौट रहे दो भाइयों पर जानलेवा हमला

Sat, 19 Aug 2023 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट इलाके में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे दो भाइयों आदिब और साकिब पर कुछ युवकों ने रंजिश के चलते राॅड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

दोनों को बचाने पहुंचे एक युवक को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीट दिया। घायल भाइयों के बड़े भाई ने सात नामजद और छह अज्ञात युवकों पर चिनहट थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है।
चिनहट के मुलायमनगर इलाके में शाहरुख परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक, दो छोटे भाई आदिब और साकिब 12वीं और 11वीं में कमता स्थित दिशा स्रजन स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों बृहस्पतिवार को स्कूल गए थे। दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर आ रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच कमता के रहने वाले 12 युवकों ने मिलकर दोनों भाइयों पर राॅड से हमला कर दिया। यह देख मोनू नाम के एक युवक ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में आदिब, साकिब और मोनू का सिर फट गया। आरोपी पुलिस से शिकायत न करने की धमकी देते हुए भाग निकले। खून से लथपथ दोनों भाई घर पहुंचे और आपबीती बताई।
शाहरुख ने कमता के विशाल यादव, राहुल, रौनक, सचिन, मेराज, पंकज सहित 6 अज्ञात युवकों पर हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई है। शाहरुख के अनुसार, छह माह पहले आरोपियों की उनके भाई साकिब से मारपीट हुई थी। उस वक्त कमता चौकी पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। इसी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार को आरोपियों ने मिलकर साकिब और आदिब पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें