फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ताओं और साथियों पर जानलेवा हमला, कई राउंड हवाई फायरिंग

Mon, 20 Apr 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग व घटना की फुटेज।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के कमता में शनिवार रात टेंपो ट्रैवलर के मालिक और चालक ने गोरखपुर निवासी अधिवक्ता दिव्यांश राय व उनके साथियों पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों पर हवाई फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने 42 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स सिटी निवासी दिव्यांश राय के अनुसार, वह दोस्त सूरज गुप्ता के साथ गोरखपुर जा रहे थे। उन्होंने राहुल यादव का टेंपो ट्रैवलर बुक किया था। शाम करीब 5:30 बजे कमता में रोलेक्स अपार्टमेंट के सामने राहुल और चालक मोबिन से उनका विवाद हुआ। दिव्यांश का आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज कर उन्हें व उनके दोस्त को पीटा। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
अधिवक्ता को समझौते का झांसा देकर बुलाया
दिव्यांश के अनुसार, राहुल ने उन्हें समझौते के लिए बुलाया। रात दस बजे वह वकील दोस्त परम वर्मा, सूरज गुप्ता व दिलदार के साथ कमता पुलिस चौकी के पास पहुंचे। वहां पहले से घात लगाए राहुल ने 40 साथियों के साथ उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक गोरखपुर जाते समय चालक ने कुछ देर के लिए टेंपो ट्रैवलर रोक दिया था। इसी बात पर विवाद हुआ था। जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

मारपीट में घायल लोग व घटना की फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें