फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एफसीआई के जीएम पर जानलेवा हमला

Tue, 18 Mar 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हमले में घायल संदीप। स्रोत ः परिजन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी यूनिवर्सिटी के पास शनिवार को एफसीआई के जीएम संदीप कुमार पांडेय पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह काफी घायल हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


संदीप के अनुसार, वह बीबीडी ग्रीन सिटी स्थित सनब्रिज अपार्टमेंट में रहते हैं। इसका निर्माण विराज कंस्ट्रक्शन ने कराया है। निर्माण में काफी अनियमितताएं हैं। इसका केस कोर्ट में चल रहा है। वह मामले की पैरवी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि आरोपी हत्या के इरादे से आए थे। उन्हें आए दिन व्हाट्सएप पर धमकी भी मिल रही हैं।

वर्तमान में नोएडा में तैनात संदीप के मुताबिक शनिवार शाम 5:40 बजे वह स्कूटी से आठ वर्षीय बेटे के साथ फोटो कॉपी कराकर लौट रहे थे। बीबीडी अपार्टमेंट के पास वह सिग्नल खुलने का इंतजार करने लगे। इस बीच पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए और उनकी स्कूटी में जानबूझकर टक्कर मार दी। वह और उनका बेटा स्कूटी समेत गिर गए। इसके बाद बदमाश लोहे की रॉड से उन पर ताबड़तोड़ वार करने लगे। चीख पुकार मचने पर लोग मदद के लिए आए तो आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। हमले में संदीप का सिर फट गया। बेटा बच गया।
विज्ञापन


नहीं देख सके बाइक का नंबर

संदीप के मुताबिक बदमाश काले रंग की बाइक से थे। चोट लगने और भीड़ के कारण बाइक का नंबर नहीं देख सके। लोगों ने संदीप को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें