फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में मक्के के खेत में मिली सिर कटी लाश, सनसनी

Mon, 31 Aug 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच के नवाबगंज में एक युवक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी मच गई। हत्यारों ने शव को मक्के के खेत में फेंक दिया और युवक का सिर और प्राइवेट पार्ट काट ले गए।
विज्ञापन


दोपहर में गांव के लोग जब खेत की ओर गए तो सिर कटी लाश देखकर सन्न रह गए। सूचना पाकर एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंची हैं।

ग्रामीणों को इकट्ठा किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक के जेब से पांच रुपये का नेपाली नोट बरामद हुआ है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना से क्षेत्रमें सनसनी फैल गई है। नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम रामपट्टी के ग्रामीण रविवार सुबह प्रतिदिन की तरह अपने काम को निपटा रहे थे।
विज्ञापन


खेत से दोपहर में जब ग्रामीण गांव को लौट रहे थे तो गांव निवासी नकछेद के मक्का और अरहर के खेत के निकट काफी संख्या में कुत्ते और कौए इकट्ठा थे।

ग्रामीण को खेत में एक युवक की सिर कटी लाश दिखाई दी। सूचना थाने को दी गई। पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय, एएसपी डा एबी पांडेय थानाध्यक्ष पीके सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि हत्यारे सिर के साथ ही युवक के प्राइवेट पार्ट को भी काट ले गए हैं। युवक पैंट और शर्ट पहने हुए था।

तलाशी के दौरान उसकी जेब से सिर्फ पांच रुपये का एक नेपाली नोट बरामद हुआ है। एसपी  ने बताया कि आसपास गांव के लगभग दो हजार ग्रामीणों को मौके पर बुलवाया गया लेकिन ग्रामीण भी युवक की पहचान नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

सीओ और एसओ को खुलासे की जिम्मेदारी

ऐसे में लग रहा है कि 25 वर्षीय युवक की कहीं हत्या करके शव को रामपट्टी गांव के निकट खेत में फेंका गया है। उन्होने कहा कि युवक के सिर के साथ नाजुक अंगों के भी कटे होने से आशनाई के चक्कर में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल शव को कब्जे में लेकर फोटो ग्राफी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।

पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने बताया कि नवाबगंज थानाध्यक्ष के साथ सीओ नानपारा को ब्लांइड मर्डर केस की जिम्मदारी सौंपी गई है। क्राइम ब्रांच अपने स्तर से मामले को देखेगा। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में अभी हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो रहे।

पुलिस कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। जांच पूरी होनें के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों ने जो मौके पर जांच की उससे युवक की हत्या का कारणआशनाई, आनर किलिंग या अवैध संबध  माना जा रहा है। फिलहाल इन्ही बिंदुओं
को ध्यान में रखते हुए हत्या की तफ्तीश शुरू की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें