फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी :पांच माह तक जिसकी हत्या में काट रहे थे सजा, वह पति संग मिली जिंदा

Wed, 13 Feb 2019 12:37 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
girl Kidnapping - फोटो : livemint.com
विज्ञापन

बाराबंकी के दरियाबाद इलाके में एक फिल्मी किस्सा देखने को मिला। जब लगभग एक वर्ष पहले मरी छात्रा जिंदा पति के साथ मिली। और तो और उसे बरामद भी उन लोगों ने किया जो उसकी मौत के इल्जाम में सजा काट रह थे। 

विज्ञापन


मरने के बाद छात्रा का शव बरामद होने पर परिवारीजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन तक किया था। इसके बाद अज्ञात के नाम दर्ज हुए अपहरण और हत्या के मुकदमे में दो परिवारों की खुशियां तबाह हो गई। दो निर्दोष नवयुवक जेल भेजे गए। पांच माह जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हुई। मजेदार बात तो यह है कि साजिश का शिकार हुए दोनों युवकों ने मंगलवार को जहांगीराबाद थानाक्षेत्र से उक्त छात्रा को स्थानीय पुलिस की मदद से सकुशल बरामद कर लिया।

पूरा मामला दरियाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नुहरेपुर अंतर्गत तारापुर का है। यहां निवासी भग्गुलाल यादव की पुत्री नेहा यादव इंटर की छात्रा थी और बीते वर्ष छह मार्च को स्कूल जाने के बाद गायब हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बीच आठ मार्च को शारदा सहायक नहर सिरौलीगौसपुर की नहर में एक लड़की का शव पुलिस ने शव बरामद किया जिसकी शिनाख्त पिता भग्गुलाल ने अपनी पुत्री नेहा यादव के रूप में किया। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने शव को मालिनपुर चौराहे पर रखकर प्रदर्शन भी किया था। घटना के करीब पच्चीस दिन घर वालो के शक और अपनी तफ्तीश के बल पर पुलिस ने अनिल यादवपुत्र त्रिभुवन यादव निवासी मालिनपुर व राजू सिंह पुत्र विशम्भर निवासी दत्तपुरवा को गिरफ्तार कर लिया। उनको नामजद करते हुए अपहरण और हत्या के मुकदमे में जेल भेज दिया था। एसओ मदनपाल ने बताया कि पुलिस ने नेहा को उसके पति प्रेम चन्द यादव के घर से बरामद कर लिया। कोर्ट मैरिज करने के बाद वह पति संग जहांगीराबाद में रह रही थी। नेहा का तीन माह का एक बेटा भी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें