फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क किनारे खेत में मिला युवक का शव

Thu, 28 Sep 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मालगाड़ी की टक्कर से मौत की ताई आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में कानपुर रोड पर सैमसी गांव के निकट बुधवार को एक युवक का शव खेत में मिला। काफी देर बाद युवक की शिनाख्त होने पर घर वालों को सूचना दी गई। वहीं ग्रामीणों ने मालगाड़ी की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई है।
रणगांव निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि 24 वर्षीय लड़का बचपन से उनके यहां रहता था। वह मनोरोगी और बोलने व सुनने में असमर्थ था। उसे वे रवि नाम से पुकारते थे। बताया कि मंगलवार की दोपहर वह भैंस चराने के लिए घर से निकला। इसके बाद देर शाम तक वह नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सैमसी गांव के निकट गंगासागर के खेत में उसकी लाश पड़ी होने की सूचना मिली। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम रवि घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर निहस्था गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर बैठा था, जहां वह मालगाड़ी से टकराकर जख्मी हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि बाद में वह उठकर कहां चला गया, उन्हें जानकारी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि कानपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी की टक्कर से वह घायल हुआ था। संभवत अधिक रक्त स्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें