फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Sun, 16 Feb 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोविंद। फाइल फोटो
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के भाईदास खेड़ा गांव निवासी गोविंद कुमार (19) का शव शुक्रवार शाम बाग में पेड़ से मफलर के सहारे लटका मिला। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए युवती रीना और उसके भाई अजय के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतक के भाई रामू ने बताया कि गोविंद शुक्रवार दोपहर घर पर था। इस बीच किसी का फोन आया और वह बिना कुछ बताए निकल गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। शाम साढ़े सात बजे उसका शव बाग में मफलर के सहारे पेड़ से लटका मिला। रामू का कहना है कि मफलर भाई का नहीं है। गोविंद के दोनों पैर जमीन से छू रहे थे।

पोस्टमार्टम के बाद हत्या का केस दर्ज करने और कार्रवाई की मांग कर परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। फिर शव घर के बाहर रख दिया। परिवार में पिता सुंदरलाल, चार भाई ज्ञानू, गोलू, रामू, श्यामू और बहन आरती हैं। गोविंद पिता के साथ खेती करते थे।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग का विरोध करता था आरोपी युवती का भाई
रामू ने पास के गांव जानकीनगर निवासी रीना व उसके भाई अजय पर गोविंद की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गोविंद का रीना से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अजय इसका विरोध करता था। इसी के चलते भाई-बहन ने मिलकर गोविंद की हत्या कर दी। एसओ रहीमाबाद अनुभव सिंह ने बताया कि रीना व अजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें