फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला के कपड़े पहने युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 18 Mar 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी के सलारपुर गांव में रविवार भोर रेलवे ट्रैक के किनारे 32 वर्षीय युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। वह महिला के कपड़े पहने था। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मगर घटनास्थल पर पहुंची चिनहट और बीबीडी थाने की पुलिस छानबीन के बजाय सीमा विवाद में उलझ गई। घटनास्थल बीबीडी का निकला तो वहां की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बीबीडी इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चलती ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है। शहर व आसपास के जनपदों में मृतक की फोटो भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने पर छानबीन कर पता लगाया जाएगा कि वो महिला के कपड़े क्यों पहने था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें